टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। सुकमा और कोंटा के बाद अब दोरनापाल में वन विभाग के एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी की गई है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है।

गुरुवार को इन अधिकारियों के घर पड़े थे छापे:

  • सीपीआई नेता मनीष कुंजाम
  • कोंटा प्रबंधक मोहम्मद शरीफ़ खान
  • पालाचलमा प्रबंधक सीएच वेंकट
  • फूलबगड़ी प्रबंधक राजशेखर पुराणिक
  • जगरगुंडा प्रबंधक रवि गुप्ता
  • मिशिगुड़ा प्रबंधक राजेश आयतु
  • एर्राबोर प्रबंधक मितेंद्र सिंह राजू
  • पेदाबोडकेल प्रबंधक सुनील
  • जग्गावरम प्रबंधक मनोज कवासी

बता दें कि तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में पहले ही डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर में भी इसी मामले में कार्रवाई हो चुकी है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम भ्रष्टाचार की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों के लिए अजा-जजा, ओबीसी आरक्षण विभाजित आबादी के अनुरूप, विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता तय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।