Congress

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में 3 घंटे से कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी है। इसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आज पहली लिस्ट के नाम तय हो जाएंगे। इन तय नामों पर दिल्ली की बैठक में मुहर लगेगी। ऐसी भी खबरें आ रही है कि इस लिस्ट से कुछ विधायकों का पत्ता कट सकता है।

बता दें कि बैठक में कमेटी स्क्रीनिंग अध्यक्ष अजय माकन, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, सदस्य नीटा डिसूजा, हनुमंतथिया शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।