छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई तक रहेगा। इस सत्र में विधानसभा की सीटों में बदलाव किया जायेगा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बैठक व्यवस्था में यह बदलाव किया जाना है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के लिए मंत्री रविंद्र चौबे की कुर्सी को आरक्षित किया जाएगा। जबकि रविंद्र चौबे को सिंहदेव की सीट आवंटित की जाएगी। संसदीय कार्यविभाग द्वारा विधानसभा की यह बैठक व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

वहीं विधानसभा के आला अधिकारियों ने बताया कि, भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन के बाद कुछ विधायकों की बैठक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट पत्रकारों का राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के हाथों सम्मान होगा।

सत्र में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव से पहले होने जारे इस सत्र में कांग्रेस सरकार कई घोषणाएं कर सकती हैं एवं इन्हें पूरा करने के लिए राशि की मांग करेगी। ऐसे में अनुमान है कि करीब दस हजार करोड़ का अनुपूरक पेश किया जा सकता है। इसका अनुमोदन कैबिनेट की बैठक में हो गया है। इसी के साथ ही सरकार की ओर से सात संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा।

See also  सीएएफ जवान का अपहरण कर हत्या, दहशत फैलाने नक्सलियों ने की कायरान हरकत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।