रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली की नींव बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और प्रकृति से जुड़ाव का भी सशक्त जरिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि व्यक्ति के विचार और निर्णय शक्ति में भी संतुलन आता है। यह पहल न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस संदेश भी दिया।

इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और IIM रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी उपस्थित रहे।

See also  14 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है लॉकडाउन की डेट ? सरकार ने जारी किया 3 महीने का प्लान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।