छत्तीसगढ़ में विधायकों पर लटकी तलवार… इन विधायकों के टिकट पर पार्टी कर सकती है विचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई विधायकों की टिकट कट सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने भी इससे इनकार नहीं किया है। दरअसल उन्होंने साफतौर पर कहा है कि जिन विधायकों का प्रदर्शन बेहतर नहीं है उनपर पार्टी फैसला ले सकती है।

दरअसल आज भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए विधायकों को भी लगातार उनके कार्य भी बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में जिन विधायकों का काम अच्छा होगा, तो फिर उनका टिकट पार्टी क्यों काटेगी, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधारी तो आगे पार्टी उस पर निर्णय लेगी।

आपको बता दें कि भेंट मुलाकात के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तक 40 से ज्यादा विधानसभा का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वो रात में भी रूककर आम लोगों से चर्चा करते हैं साथ ही योजनाओं की फीडबैक लेते हैं।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन का आकलन चुनाव में होता है। हमलोगों ने उपचुनाव जीता, नगरीय निकाय चुनाव जीता, तो यही लिटमस पेपर टेस्ट होता है। जहां तक प्रदर्शन का सवाल है, तो अभी भेंट मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है। जहां तक कैंडिडेट का सवाल है तो जहां-जहां हम जा रहे हैं वहां उन्हें बता भी रहे हैं कि ये काम अभी और करना है। अगर स्थिति बेहतर हो गयी तो फिर पार्टी टिकट क्यों काटेगी? और अगर नहीं सुधरा तो फिर पार्टी विचार करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।