टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को हुए भाजपा के यूनिटी मार्च के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय आपस में भिड़ गए। यह पूरा वाकया केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, विवाद मार्च की फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर शुरू हुआ। दोनों नेता आगे चलने की बात पर एक-दूसरे से बहस करने लगे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को देख लेने की बात कहते नजर आए। केंद्रीय मंत्री और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों देर तक आमने-सामने डटे रहे। आखिर में वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

इस दौरान एक और विवादास्पद घटना कैमरे में कैद हुई। वीडियो में भाजपा का एक कार्यकर्ता हर्षिता पांडेय की बांह पकड़कर खींचते और उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  अब नक्सलियों ने कहा स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडे के साथ दें मांसाहार

घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के अंदरूनी झगड़े अब सार्वजनिक हो गए हैं, संगठन में सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी राजनीति भाजपा में नहीं है। पहले अपने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह से पूछें, फिर हमें सीख दें।

फिलहाल भाजपा संगठन ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है, जबकि दोनों नेताओं ने फिलहाल इस विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।