ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्वावलंबन के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की जरूरत: बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सहकारी बैंक से किसानों की बड़ी उम्मीद हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन के विस्तार और इसे और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। किसानों के साथ-साथ मजदूरों,गौपालकों, वनांचल के आदिवासी भाई-बहनों को भी सहकारी बैंकों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे उन्हें भी बैंक की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाज खान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनांदगांव जिले के वनांचल के गांव मानपुर और मुढ़ीपार (खैरागढ़) में सहकारी बैंक के भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहकारी बैंक के भवन का निर्माण 36 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव के पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया।

इस अवसर पर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम मुख्यमंत्री निवास में और छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक इंदर सिंह मंडावी, देव्रत सिंह और छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला सहित अनेक जनप्रतिनिधि राजनांदगांव में उपस्थित थे।

See also  CG News : अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 1 क्विंटल गांजा सहित गाड़ी और नगद जब्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।