रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे हैं। मुख्य सचिव से लेकर विभिन्न विभागों के सचिव, प्रमुख सचिव और कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सितम्बर माह के अंत तक यह तबादले व नियुक्तियां हो सकती है और विकासशील नए मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।

नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ मंत्रालय के अफसरों के तबादलों की संभावना जताई गई है। विभाग के सचिव और एसीएस स्तर के अधिकारियों का दायित्व बदला जा सकता है। खबर यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, स्कूल शिक्षा समेत कुछ विभागों में सचिव और बड़े अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। साथ ही कोरबा, बेमेतरा, सारंगढ़, सरगुजा, कवर्धा, बस्तर, बलरामपुर, सक्ती और राजधानी रायपुर के कलेक्टर बदले जाने के संकेत है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।