पुरंदेश्वरी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से काम होते हैं। पार्टी में बेहद सक्रिय कार्यकर्ता हैं और सारे काम व्यवस्थित ढंग से किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां हंटर चलाने की जरूरत नहीं है। मैं यहां हंटर चलाने नहीं पार्टी के कार्यों की समीक्षा करने आती हूं।

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंची हैं। वह प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक में शामिल होंगी। बैठक के पहले एक बयान में उन्होंने यह बातें कहीं हैं। डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है।

इस बैठक में पार्टी के लगभग सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। डी. पुरंदेश्वरी ने इस बैठक में कुछ बड़े निर्णय लिए जाने के संकेत भी दिए हैं। गौरतलब है कि यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की जा रही है।इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

See also  महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटर सील, ऐसे करें शिकायत
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।