प्रदेश के 14 जिलों में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 0.36 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 24 मई को यह दर 1.08 प्रतिशत थी। विगत 30 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 1645 सैंपलों की जांच में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दिन केवल तीन जिलों में ही नए मरीज मिले हैं जिनमें रायपुर के एक, दंतेवाड़ा के दो और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तीन मरीज शामिल हैं।

पिछले एक सप्ताह में राज्य में 119 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 83 है। राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।