छत्तीसगढ़ भाजपा में कुछ तो गड़बड़ है... अचानक ही क्यों निरस्त हुआ डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? आज 28 जनवरी को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन 8 बैठकों को संबोधित करने वाले थे।

साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने वाले थे। इन बैठकों में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर लिया गया था। अधिकांश लोग पहुंच भी गए थे लेकिन अंत समय में बैठक स्थगित कर दी गई। ऐसी जानकारी मिली है कि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नवीन का दौरा अचानक निरस्त हो गया।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश शिव प्रकाश 10.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। 11ः55 को एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। पहले उन्होंने भाजपा के चारों मंत्रियों की अलग से बैठक की। इन बैठकों के बाद प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आमंत्रित की और उनसे चर्चा की।

इसे तुरंत बाद ही अचानक रायपुर संभाग के भाजपा नेताओं को बुलाकर एक अलग बैठक की गई। यह बैठक अचानक की गई संध्या प्रदेश भाजपा की कोर समिति की बैठक संपन्न होनी है। इन बैठकों के लिए जिन लोगों को आमंत्रित किया गया था उनमें से अधिकांश लोग पहुंच चुके थे। मगर अचानक ही बैठक स्थगित सूचना मिलते ही प्रदेश कार्यालय में यही चर्चा का दौर चल पड़ा।

आखिर ऐसी क्या वजह है जो पहली बार 2018 में सत्ता से हटने के बाद ऐसी बैठक आमंत्रित की गई थी। इस बैठक के लिए नेता पूरी तैयारियों के साथ आए थे। मगर उनकी बातें मन में ही रह गई। सभी यही कयास लगाते रहे कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके चलते इतनी महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।