बिलासपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में दो दलों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इन मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की है। सरकंडा इलाके के भाजपा पार्षद श्याम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 नवंबर की शाम जब कुछ लोगों के साथ वे बंधवा पारा में चुनाव प्रचार कर रहे थे तो नूतन चौक के पिंकू उर्फ विनय पांडे ने उसके साथ गाली-गलौच तथा मारपीट की।

अब इस मामले में पिंकू पांडे ने भी पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। उसने कहा कि घटना के दिन एक व्यक्ति से जब वह वोटर लिस्ट के बारे में बात कर रहे थे तब पर पार्षद श्याम साहू वहां पहुंचा और उसने गालियां देने के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पार्षद श्याम साहू का कहना है कि उसकी सोने की अंगूठी इस मौके पर गिर गई। जबकि पिंकू पांडे ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके गले से सोने का हार गायब है। इधर बेलगहना चौकी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ता विधिराम सिदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को वह पार्टी के प्रचार के लिए अपने साथियों के साथ निकले थे कि नवागांव के पास कार सवार लोगों ने रास्ता रोककर उनसे मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।