छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया है। छुट्टी 16 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगी। न्यायालय में 13 जून से फिर कामकाज शुरू होगा।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के विनोद कुजूर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट मामले दायर किए जा सकेंगे। इस अवधि में जरूरत पड़ने पर वेकेशन जज अन्य जज के साथ चर्चा कर चीफ जस्टिस से अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

वेकेशन जज जरूरी प्रकरण में सुबह 10.15 बजे से कोर्ट में बैठेंगे। गर्मियों की छुट्टी के दौरान शनिवार, रविवार और छुटिट्यों के दिनों को छोड़कर रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।