बड़ी खबर : 1 से 10 फरवरी तक नहीं चलेगी ये 8 ट्रेनें, देखिये पूरी सूचि
बड़ी खबर : 1 से 10 फरवरी तक नहीं चलेगी ये 8 ट्रेनें, देखिये पूरी सूचि

रायपुर। क्या आप भी रेल यात्रा करने का प्लान बना रहे है? तो यह खबर आपके काम की है। सफर पर निकलने से पहले जरूर देख लें रद्द ट्रेनों की सूची। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने तीसरी लाइन कनेक्टिविटी (third line connectivity) के चलते 1-10 फ़रवरी तक 8 ट्रेनों को रद्द किया है।

देखिए ट्रेनों की लिस्ट

  • 1) 1, 06 और 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 2) 2, 07 और 09 फरवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 3) 1, 04 और 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 4) 2, 05 और 09 फरवरी 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 5) 2 और 04 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 6) 4 और 06 फरवरी 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 7) 1 और 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 8) 3 और 10 फरवरी 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।