टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार ने विभिन्न वरिष्ठ अफसरों को सेन्ट्रल डेपुटेशन के तहत नई पदस्थापना दी है।

आदेश के तहत 2009 बैच के आईआरएस विनय शील गौतम को राजस्व विभाग द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित करते हुए उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने भूपिंदर कुमार, IAS (एजीएमयूटी:2011) को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया है।

देबाश्री मुखर्जी, IAS (एजीएमयूटी:1991) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

सुभाष चंद्र लाल दास, IAS (एजीएमयूटी:1992) के अवकाश पर रहने के दौरान, वह 8 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक यह कार्यभार संभालेंगी।

देखें आदेश-

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।