नगरीय प्रशासन विभाग में इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर… देखिये लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने चार सुपरीटेंडेंट इंजीनियर को मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया है। प्रमोशन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को नयी जगह पोस्टिंग दी गयी है। नगर निगम भिलाई में पदस्थ उमेश कुमाल धलेंद्र को रायपुर मंत्रालय, डायरेक्टरेट रायपुर में पदस्थ भागीरथ वर्मा को इंद्रावती भवन में यथास्थान रखा गया है। वहीं दुर्ग में पदस्थ नेमीचंद जैन को दुर्ग से संचालनालय नगरीय प्रशासन नया रायपुर और श्यामलाल पटेल को संचालनालय नगरीय प्रशासन से नगरीय प्रशासन के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।