रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आज 12वें बैच के प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान

12वें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे, अपराध अनुसंधान के लिए के लिए शुभम तिवारी, अपराध शास्त्र के लिए विंकेश्वरी पिन्दे, फारेंसिंक साइंस के लिए शुभम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए प्रवीण भारती , इनडोर के लिए आकांक्षा पांडे, आउटडोर के लिए अविनाश कंवर और बारहवें सत्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए शुभम तिवारी को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया।

पासिंग आउट परेड के दौरान परेड कमांडर के तौर पर मोनिका श्याम एवं परेड टूआईसी के रूप में प्रवीण भारती को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।