रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार गृह विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईपीएस नेहा चंपावत को छत्तीसगढ़ गृह सचिव नियुक्‍त किया गया है। वहीं अरुण देव गौतम डीजी होमगार्ड एवं फायर सर्विसेस नियुक्‍त किया गया है। इसी के साथ ही संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्‍त प्रभार भी दिया है।

छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार डीजी प्रमोट हुए अरूण देव गौतम को राज्‍य सरकार ने जिम्‍मेदारी दी है। उन्‍हें डीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सर्विसेस नियुक्‍त किया गया है।

इसी के साथ ही एडिश्‍नल चार्ज संचालक लोक अभियोजन का दिया गया है। बता दें कि आईपीएस अरुण देव गौतम 1992 बैच के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में गृह जेल और परिवहन विभाग के सचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे।

See also  जानिए अब कितने बजे से जंगल सफारी में कर सकेंगे सैर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।