रायपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। डिफाल्टर कॉलेजों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पांच राज्य विश्वविद्यालयों के भी नाम शामिल हैं।

बता दें कि प्रत्येक विश्वविद्यालय को यूजीसी के नियमों के अनुसार छात्रों की शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल नियुक्त करना है।

ये विश्वविद्यालय हैं शामिल

  • आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय
  • महात्मा गांधी उद्यानिकी एंड वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा दुर्ग
  • शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय दुर्ग

बता दें कि इसके पहले भी लिस्ट जारी हुई थी जिसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का नाम शामिल था। जिसके बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने लोकपाल की नियुक्ति कर दी है।

यूजीसी की तरफ से जारी सूची में देशभर के 108 राज्य विश्वविद्यालय, 47 निजी विश्वविद्यालय और दो डीम्ड विश्वविद्यालयों के नाम शामिल है। यूजीसी ने ईमेल आइडी जारी कर निर्देश दिया है कि जो विश्वविद्यालय लोकपाल नियुक्त कर चुके हैं अथवा बाद में करेंगे तो ईमेल के जरिए लोकपालों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

See also  आत्मानंद विद्यालय : हिंदी माध्यम के स्कूलों को लेकर आदेश का पालन नहीं, शिक्षा सचिव को जारी किया अवमानना नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।