इन्हें मिल सकता हैं कांग्रेस से खैरागढ़ सीट के लिए टिकट

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान जीत हासिल करने प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसी खबर है कि इस उपचुनाव के लिए दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है।

मंगलवार को इस संबंध में चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए। बैठक में उपचुनाव के प्रबल दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई है। इस लिस्ट में यशोदा लोधी और खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पद्मा सिंह का भी नाम शामिल है।

ऐसी जानकारी है कि सप्ताहभर के भीतर फिर अंतिम चुनाव समिति की दूसरी बैठक होगी। इसमें ही उपचुनाव को लेकर एक प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगेगी। दावेदारों की लिस्ट तकरीबन फाइनल है इसपर मुहर दिल्ली में लगेगी।

दावेदारी प्रत्याशी

लोधी बाहुल क्षेत्र माने जाने वाले खैरागढ़ विधानसभा में इस बार यशोदा वर्मा ‘लोधी’ का नाम सबसे पहले है। इनके अलावा ममता राजेश पाल, रणजीत सिंह ठआकुर, दसमत जंघेल और पद्मा सिंह का नाम भी शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।