लग्जरी होटल नहीं ये है नया रायपुर का सर्किट हाउस… 22 कमरे , 6 सुइट समेत एक VVIP सुइट व मल्टीपरपज हॉल देंगे लग्जरी फील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के सेक्टर- 24 में नव निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए फीता काटा और नव निर्मित सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया।

नव निर्मित सर्किट हाउस का निर्माण 2 एकड़ क्षेत्र में 24 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है। इसमें भूतल के अलावा 7 मंजिलों का निर्माण किया गया है।

नया रायपुर में अतिथियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण भवन सर्किट हाऊस का निर्माण किया गया है। इसमें 22 नग वातानुकूलित कमरे, 06 नग सुईट रूम, 01 नग व्ही. व्ही.आई.पी. सुईट रुम , 01 नग बैंकेट हॉल (150 सीटर), 01 नग बोर्ड रूम (23 सीटर), 01 नग मीटिंग रूम (54 सीटर), कान्फ्रेंस हॉल (12 सीटर) एवं डाइनिंग हॉल (50 सीटर) निर्मित है। सभी तल में टेरेस गार्डन निर्मित है।

इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी गण उपस्थित थे।

See also  महावीर नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने देर रात पुलिस ने दबिश देकर 7 को गिरफ्तार किया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।