इस बार बजट में करीब 4 लाख से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर

रायपुर। इस बजट में अगर सब कुछ ठीक रहा तो कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। खबर है कि मंत्रालय में नए बजट को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो 4 लाख 8 हजार अधिकारियों कर्मचारियों को अच्छी खबर भी मिल सकती है।

इस साल बजट में उन्हें गृह भाड़ा भत्ता देने की या एचआरए बढ़ाकर 8 से10 प्रतिशत करने पर विचार किया जा रहा है। संभावना है कि नए बजट में इसकी घोषणा की जा सकती है।

सातवें वेतनमान के अनुसार शहरों में 18 व ग्रामीण इलाकों में 9 प्रतिशत एचआर देने का प्रावधान है। यह 1 जनवरी 2016 से लागू है, लेकिन उन्हें एचआरए छठे वेतनमान के अनुसार ही दिया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।