इस बार बदलेगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न, उत्तर पुस्तिका में पहले से प्रिंट नहीं रहेंगे रोल नंबर
इस बार बदलेगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न, उत्तर पुस्तिका में पहले से प्रिंट नहीं रहेंगे रोल नंबर

टीआरपी डेस्क। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार उत्तर पुस्तिका का पैटर्न बदला जाएगा। इसमें पहले से छात्रों का नाम प्रिंट नहीं होगा। साथ ही छात्रों को पूरक उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। मेन उत्तर पुस्तिका 16 से 20 पन्ने की होगी। पूरक उत्तर पुस्तिका 8 पन्नों की होगी।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले 32 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उसमें पहले से ही छात्रों के नाम, रोल नंबर और विषय लिखा होता था। इस बार केवल कॉलम बनाकर उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। डेटा बेस देर से तैयार होने के कारण बदलाव किया गया।

माशिमं सचिव वी के गोयल

माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव वी के गोयल ने बताया कि इस बार उत्तर पुस्तिका की फॉर्मेट में बदलाव किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना काल के मद्देनज़र की उत्तरपुस्तिका फ़ॉर्मेट तैयार नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से फार्मेट बदला जा रहा है।

पिछले साल की बात करें तो 32 बीच का उत्तर पुस्तिका दिया जाता था। पूरक उत्तरपुस्तिका का प्रावधान ख़त्म कर दिया गया था। अब बीस पेज का उत्तर पुस्तिका दिया जाएगा तो उत्तर पुस्तिका फूल होने पर विद्यार्थी सप्लीमेंट्री ले सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।