टीआरपी डेस्क। प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस ने तीन लोगों को कोंटा के जंगलों से हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर कोंटा पुलिस बेलपोच्चा के लिए रवाना हुई थी। गांव के जंगलों में तीन संदिग्ध लोग छिपने की कोशिश कर रहे थे। बाद में घेराबंदी कर तीन लोगों रो को हिरासत में लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ने अपनी पहचान सेमल दीपक, नारा भास्कर व तेलंम मुत्ता बताया। तीनों कोंटा के रहने वाले हैं।

उनके पास मोटसाइकिल में रखे बैग की तलाशी लेने पर 2 नग मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर 45 नग, जिलेटिन राड 43 नग, कार्डेक्स वायर, नक्सली बैनर व पत्र बरामद हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।