कोरबा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चीता पाली गांव में मतपत्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया। यहां सरपंच प्रत्याशी का छाप बदल जाने के कारण विवाद का मामला सामने आया है। सरपंच प्रत्याशी तिलोत्तमा काे ताला चाबी छापा मिला था। इसकी बजाय मत पत्र में कोई दूसरा निशान छाप दे दिया गया। इसके चलते मतदान केंद्र में विवाद हुआ, जिससे मतदान 2 घंटे तक बाधित रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही तिलोत्तमा नगेसिया को पता चला कि मतपत्र में उन्हें आवंटित ताला चाबी की बजाय कोई दूसरा निशान छपा है। अपने साथ धोखा हुआ मानकर तिलोत्तमा, उनके पति और समर्थक सभी आक्रोशित हो गए. सभी ने जमकर विरोध किया। इसके चलते लगभग 2 घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा।

See also  CG Politics: दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक सरोजा मनहरण ने थामा बीजेपी का दामन