Breaking : पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की ख़ुदकुशी, SP ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड
Breaking : पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की ख़ुदकुशी, SP ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड

रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी बीच पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक प्रवेश माखीजा ने खम्हारडीह तालाब में कूद कर कल खुदकुशी कर लिया है।

इस मामले पर युवक के परिजनों ने एसपी को युवक का सुसाइड नोट सौंपा है। जिस के बाद सिविल लाईंस थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार इसका नाम सट्टा के गोरखधंधे में आता रहता था। मृतक कल खम्हारडीह तालाब में कूदकर ख़ुदकुशी कर गया। मृतक ने सोसायडल नोट में दो आरक्षक विक्रम वर्मा और अमित यादव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…