रायपुर जिले में आज कोरोना से हुई 3 मौत, प्रदेश में मिले 2828 नए कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात भयावह होते जा रहे हैं। आज प्रदेश में कोरोना के 44 हजार 773 सैम्पलों की जांच हुई। इनमें से प्रदेश भर में कुल 2828 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 9684 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है।

वहीं आज केवल 46 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं। इसके साथ ही एक कोरोना संक्रमित 3 मरीज की मृत्यु हुई है। कोरोना से जान गवाने वाले सारे रायपुर जिले के हैं। रायपुर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज जिले में 899 पॉजिटिव मरीज मिले हैं

आज पाए गए मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 10 लाख 17 हजार 356 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 9 लाख 94 हजार 63 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13609 है।

See also  CG News : परमालकसा-खरसिया-नवा रायपुर प्रस्तावित रेल लाइन विस्तार परियोजना के प्रभावित गांवों की भूमि के खरीद-बिक्री पर रोक, भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा से लिया सबक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।