रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के दौरे में जिन ग्रामीणों के यहां भोजन किया था, उन्हें मुख्यमंत्री ने आज सपरिवार अपने रायपुर निवास में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान स्वयं ग्रामीणों के साथ भोज के लिए पहुंचे। उनके साथ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव, क्षेत्र के विधायकगण भी साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ। आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था।

आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला। आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।

मुख्यमंत्री स्वयं भोजन की टेबल पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात करते नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर उनसे बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछा, घर-परिवार की बात की।

See also  राजनांदगांव में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकलेगा उम्मीदवार यशोदा वर्मा का नामांकन रैली, सीएम बघेल होंगे शामिल

सभी मेहमानों को बिठाकर मुख्यमंत्री सामान्य जन की तरह उनके साथ खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास में सरगुजा से आए मेहमानों का पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, भिंडी वाली कढ़ी, लौकी चना दाल, मूंग भाटा आलू, टमाटर चटनी के जायके के साथ स्वागत किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव और डॉ विनय जायसवाल, विधायक रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, गुलाब कमरो, पारसनाथ राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।