ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 3 साल के मासूम की मौत
ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 3 साल के मासूम की मौत

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ईंट भट्टे में दबने से एक 3 साल के मासूम और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि ईट भट्टे के ढहने से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मारो चौकी थानाक्षेत्र के पुटपुरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ईंट भट्ठे के पास 3 साल का मासूम खेल रहा था। तभी अचानक भट्टा ढह गया और बच्चा इसकी चपेट में आ गया। इसी भट्टे में काम करने वाली एक महिला ने बच्चे की चीख-पुकार सुनी और उसे बचाने भागी। लेकिन वह भी ईंट भट्ठे की चपेट में आ गई। इसमें दबकर दोनो जल गए , जिससे 3 साल की मासूम के साथ महिला मजदूर की भी मौके पर ही मौत हो गई । वही ईट भट्टे का मालिक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है । फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वही आगे की विवेचना जारी है |

See also  जगदलपुर में 2,3 मई को टोटल लॉकडाउन, कोरापुट मेें मिले कोरोना पाजिटिव के बाद जिले की सीमाएं सील
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।