Train Cancelled: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत सिरम टोली चौक पर 4 लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 5 मई से 30 मई तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए अलग-अलग तिथियों में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक किया जाएगा। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित सागारा रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में 11 से 26 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

Train Cancelled: ये ट्रेनैं ​कैंसिल

इसके चलते 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को टाटानगर से नहीं चलेगी। साथ ही, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को बिलासपुर से नहीं चलेगी। 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस – 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी।

Train Cancelled: ये ट्रेनैं ​ डायवर्ट

इसके अलावा 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11, 13 और 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर सिटी, कटक के रास्ते चलेगी। साथ ही 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 16 मई को कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, ईब होकर रवाना होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।