रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की दौड़ते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

दौड़ते वक्त बिगड़ी तबीयत, रास्ते में तोड़ा दम

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब सभी अभ्यर्थी नियमित दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान राजेश कोसरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रशिक्षण अधिकारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

तीन दिन बाद मिलने वाला था नियुक्ति पत्र

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग एक हफ्ते पहले शुरू हुई थी। 10 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद राजेश कोसरिया को नियुक्ति पत्र देने वाले थे, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।

परिजनों ने जांच की मांग की

पुलिस ने राजेश कोसरिया के परिजनों को सूचना दे दी है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल, मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

See also  एससी-एसटी नियुक्ति और पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस पुनर्विचार याचिका दायर करेगीः पुनिया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।