रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसके आदेश विभाग ने जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, अधिकारियों को दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में नई पदस्थापना दी गई है।

तबादले की सूची:

  • एच.के. जोशी (अपर आयुक्त)- प्रक्षेत्र दुर्ग एवं मुख्यालय नवा रायपुर से प्रक्षेत्र नवा रायपुर एवं मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित।
  • अजीत सिंह पटेल (अपर आयुक्त)- प्रक्षेत्र रायपुर एवं नवा रायपुर से प्रक्षेत्र बिलासपुर भेजे गए।
  • एम.डी. पनारिया (अपर आयुक्त)- प्रक्षेत्र बिलासपुर से प्रक्षेत्र दुर्ग में स्थानांतरित।
  • एस.के. भगत (अपर आयुक्त)- प्रक्षेत्र जगदलपुर से प्रक्षेत्र रायपुर भेजे गए।
  • एच.के. वर्मा (अपर आयुक्त)- मुख्यालय, नवा रायपुर में नई पदस्थापना।

गृह निर्माण मंडल के इन स्थानांतरण आदेशों के तहत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार जल्द संभालेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।