रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राज्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर भी सरकार की रणनीति को लेकर बात की। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा, वह पूरी तरह संभव है। हमारी सरकार बनने के बाद लगातार सफलता मिली है। कई नक्सली मारे गए हैं और बड़ी संख्या में सरेंडर भी हुए हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।