वारदात के कुछ घंटे बाद ही कातिल तक पहुंची पुलिस, वारदात के पीछे की ये आयी वजह सामने

टीआरपी डेस्क। डिप्टी CM स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे-बहु और मासूम पोती के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस आने वाले कुछ घंटे में इस ट्रिपल मर्डर पर से पर्दा उठा सकती है। गौरतलब है कि आज सुबह 4 बजे के बाद स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कवर सहित उसकी पत्नी सुमित्रा कंवर और 4 साल की बेटी आशी कवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। प

सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौटे हरीश कवर का भाई जब घर पहुचा तब इस ट्रिपल हत्याकांड का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा SP अभिषेक मीणा मौके पर पहुचे। घटनास्थल को सील करने के बाद पुलिस टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से इस हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की।

पुलिस की प्राथमिक जांच में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है। पुलिस डॉग की निशानदेही और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौके से मिले अहम सुराग के आधार पर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि जल्दी ही इस हत्याकांड से पर्दा उठेगा और हत्या की वजह स्पष्ट होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।