रायपुर। नगर निगम के जोन कार्यलय में पार्षद की गुंडागर्दी की खबर सामने आ रही है। नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के वार्ड क्रमांक 31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस, खमारडीह पार्षद रोहित साहू ने अपने जान पहचान के ठेकेदार को काम दिलवाने के लिए दूसरे ठेकेदार के साथ हाथपाई की।

मिली जानकारी के ठेकेदार ओम राठौड़ टेंडर का फॉर्म लेने आया था। वहीं पार्षद रोहित साहू ने अपने ठेकेदार पवन जैन को वार्ड का काम दिलाने का वादा कर लिया था। जिसके कारण पार्षद ने दूसरे ठेकेदार ओम राठौड़ के साथ पहले बहस की जो बाद में मार-पीट में बदल गई। बता दें कि दोनों ही पक्ष खबर लिखे जाने तक मोवा थाने में बैठा है।

वहीं इस मामले में नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा का कहना है कि इस घटना की सूचना मुझे आपके माध्यम से मिली है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं इसकी पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करता हूं।

See also  Lockdown breaking: निर्णय लेंगे ज़िला कलेक्टर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।