TRP Breaking- नान घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई सुनवाई की तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 36 हज़ार करोड़ के कथित नान घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से IAS अनिल टूटेजा और रिटायर्ड डॉ. आलोक शुक्ला समेत सभी आरोपियों को 10 दिन की मोहलत मिली है।

बता दें कि आज इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने की। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 13 दिसंबर तक के लिए टाल दी है। इस मामले की पैरवी ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने की।

वहीं अनिल टुटेजा की ओर से पैरवी मुकुल रोहतगी ने की। सूत्र बताते है कि न्यायालय के समक्ष जमा किये गए दस्तावेज बहुत ही स्मवीं शील है। जिस पर ED ने कुछ लोगो के बयान भी लिए है।

बता दें कि 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए पहले नंबर पर लिस्टेड था। मगर 23 नवंबर को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अनुपस्थित थे। इस कारण मामले की सुनवाई टाल दी गई।

भाजपा शासनकाल में हुए इस 36 हज़ार करोड़ के कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी बेहद आक्रमक रही है। हालांकि मामला किस करवट बैठेगा देखने वाली बात होगी।

देखिए आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।