टीआरपी डेस्क। कोरबा में वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। कोतवाली थाने में इस मामले की शिकायत की गई है। बता दें कि सोमवार की शाम को दो युवकों ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उसके पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने लखन लाल देवांगन से सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और लखनलाल देवांगन ने हमें देख लेने की धमकी दी थी।

आज शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उनके भाई नरेंद्र देवांगन ने ही उनपर हमला कराया है। बता दें कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।