Chhattisgarh News

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरो पर हैं। 24 से 26 फरवरी तक आयोजित महाधिवेशन के अंतिम दिन एक बड़ी जनसभा होनी है। इसमें दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय हुआ है। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह तय हुआ है। यह जनसभा रायपुर के जोरा में कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित मैदान में होगी।

बैठक के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया, महाअधिवेशन के बाद होने वाली आम सभा को लेकर एक बैठक हुई है। सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि, वह सोमवार को अपने-अपने जिलों में बैठक लें। करीब 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

इस महाधिवेशन में देश भर से कई वीवीआईपी आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से बड़े स्तर पर जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी महाधिवेशन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 21 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 को स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य भी राजधानी पहुंचेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।