रायपुर। पुलिस को चुनाव को लेकर सख्ती के चलते चेकिंग अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। चांदी, नकदी, गांजा,हिरोइन के बाद पुलिस ने पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुतबिक शुक्रवार को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्रों सहित दोपहिया/चारपहिया वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रहीं है। इसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गुरूद्वारा के पास दो व्यक्तियों को चेक करने पर उनके पास पिस्टल व जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अफजल खत्री एवं सोनू मिश्रा निवासी रायपुर का होना बताया। पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर दोनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा है।

See also  आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू हटाए गए, उत्तम जायसवाल बन सकते हैं मुखिया

पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने पिस्टल व जिंदा कारतूस को अवैध तरीके से क्रय-विक्रय करना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 नग पिस्टल, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 30,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पिस्टल व जिंदा कारतूस को कहां से लाया गया है, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। आरोपी अफजल खत्री पूर्व में मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी अफजल खत्री पिता अनवर खत्री ( 37) निवासी एम.पी.सी.बी. कॉलोनी चचाई थाना चचाई जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश हाल पता – अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। सोनू मिश्रा पिता जी.डी. मिश्रा ( 36) निवासी व्ही.आई.पी कॉलोनी खनिज नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Anti Snake Venom: बरसात में सर्पदंश से न डरें, झाड़-फूंक के बजाय अपनाएं ये उपाय