मोदी जी के दो भाई बेरोज़गारी और महंगाईः रागिनी नायक

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंहगाई की दोहरी मार है, देश का युवा लाचार है, पेट्रोल डीज़ल के रेट 100 के पार है ऐसी निकम्मी मोदी सरकार है।

देश के नौजवान बेरोजगार हैं, देश की सीमा पर हो रहा प्रहार है, आम जनता का जीएसटी से जीना दुस्वार है और आत्महत्या करने को किसान लाचार है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निकम्मी है। वर्तमान समय में भारत की आर्थिक स्थिति खराब है, रुपये का अवमूल्यन हो रहा है। मोदी सरकार देश को लगातार गर्त में ले जा रही है। यूपीए सरकार में देश की जनता को राहत दी गई थी। लेकिन मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को राहत दे रही है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने नया नारा दे डाला। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो भाई बेरोजगारी और महंगाई है। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि अंग्रेज़ों ने जैसे देश को लूटा, मोदी सरकार भी उसी तरह लूट रही है।

See also  बचा हुआ धान देश के किसी भी निजी मंडी में बेचकर दिखाएं भाजपा नेता- मोहन मरकाम

कांग्रेस पार्टी ने अन्ना हजारे और बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही आजकल नहीं दिख रहे, एक समय में दोनों खूब आंदोलन किया करते थे। एक ओर मोदी सरकार देश को बेचने में लगी है तो वहीं दूसरी ओर देश की जनता मोदी सरकार को भगाने में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।