रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रवाना हुए, जहां वे आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान शाह मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

शाह के दौरे से पहले चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी पुण्यतिथि तिथि अनुसार 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।