रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले आज शाम अमित शाह राजधानी पहुंच रहे हैं। बता दें कि गृहमंत्री शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट दौरा कार्यक्रम केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जारी कर दिया है। गृहमंत्री शाह दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे भिलाई की पंडवानी गायक एवं पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करने उनके घर सेक्टर 1 जाएंगे। वहां वे 20 मिनट रुकेंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर गृह मंत्री दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे। 50 मिनट वे सभा मे मौजूद रहेंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री के भिलाई और दुर्ग दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और मॉकड्रिल भी की।

बता दें कि 22 जून को पंडित रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे, जिन्हे केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के आने की संभावना है। आमसभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

See also  निशुल्क कोचिंग संस्था युवा के CG PSC में चयनित प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।