टीआरपी। Bharat Ratna award : राजधानी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर दिगंबर जैन समाज के आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि बनीं हुई है। देशभर के जैन श्रद्धालुओं के लिए डोंगरगढ़ की पहाड़ी एक तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है। मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ पहुंचे और डोंगरगढ़ तीर्थ का दर्शन किया।
डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन, तप और विचारों पर आधारित प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम एवं संग्रहालय का भूमि पूजन किया।

आचार्य को भारत रत्न देने की मांग

जैन समाज और मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन किया और देशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।.

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि स्थल जीवंत लगता है। आचार्यश्री के विचारों को अपनाना जरूरी है, तभी जीवन की सार्थकता है।

See also  अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार की संक्रमण से मौत, मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।