रायपुर। सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 का परिणाम अब तक जारी नहीं करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने तेलीबांधा तालाब में मुंडन करवाया है। अभ्यर्थियों की एक सूत्रीय मांग है कि उनका परिणाम जारी किया जाए। परिणाम नहीं जाने करने के विरोध सभी अभ्यर्थी राजधानी रायपुर में डटे हुए है और लगातार अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे है।

सभी अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी करने की एक सूत्रीय मांग कर रहे हैं। तारीख नहीं मिलने पर युवतियों ने भी मुंडन करवाने की बात कही है। अभ्यर्थी आमरण अनशन समेत अलग अलग प्रकार से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दे कि, वर्ष 2018 में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली गई थी जिसे आज 6 साल हो चुके है लेकिन आज तक प्रक्रिया अधूरी है क्योंकि परीक्षा के अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं हुए है। वहीं, सब इंस्पेक्टर के अभ्यर्थी इससे आक्रोशित होकर लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे है और अपनी मांगों को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर भी पहुंच चुके हैं। गृहमंत्री के पास जाकर उन्हें हर बार तारीख ही मिल रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।