विधायक शकुंतला साहू पर अज्ञात लोगों ने किया पत्थरों से हमला, सिर पर आई गंभीर चोट

रायपुर। विधायक शकुंतला साहू के घायल होने की खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक सुंदरवन गांव में एक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

इस दौरान गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगो ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया। हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच और विधायक व शकुंतला साहू घायल हो गई।

घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल विधायक शकुंतला साहु ईलाज के लिए रायपुर रवाना हुई हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।