टीआरपी। Abhanpur and Rajim railway stations. : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल की गेज परिवर्तन की मुख्य परियोजना के तहत रायपुर से अभनपुर -राजिम के बीच नेरो गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन होकर वर्तमान में रायपुर अभनपुर राजिम के बीच तीन ब्रॉड गेज ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को फायदा पहुंचा रही है।

एक और सड़क यातायात से यात्रियों को अधिक किराया देना होता है, वहीं इन ट्रेनों से यात्रा करने से यात्रियों को न्यूनतम किराए से अपने गंतव्य तक पहुंचने का फायदा मिल रहा है। अभनपुर, रायपुर, और मंदिर हसौद के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।


यह सेवा छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालय और सचिवालय जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए समय और धन की बचत के साथ -साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बना रही है। राजिम- अभनपुर से रायपुर का सफ़र तेज़, सस्ता और सुविधाजनक रायपुर से अभनपुर का किराया मात्र ₹10, रायपुर से राजिम का किराया मात्र ₹15, राजिम से डोंगरगढ़ का किराया मात्र ₹35 है।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 1097 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में 400 के करीब संक्रमितों की पुष्टि, रेलवे स्टेशन में भी कोरोना की दस्तक!... पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन


अभनपुर स्टेशन पर आरक्षित टिकटों के लिए 11.30 से 17.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है राजिम स्टेशन पर आरक्षित टिकटों के लिए 9 से शाम 4 बजे का समय उपलब्ध कराया गया है।


राजिम / अभनपुर से डोंगरगढ़ के लिए निरंतर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है गाड़ी संख्या 68767 राजिम से 6.45 बजे रवाना होकर 7.13 बजे अभनपुर होते हुए रायपुर स्टेशन पर 8.20 बजे पहुंचती है ।


रायपुर स्टेशन से यही ट्रेन संख्या 68705 बनकर डोंगरगढ़ रायपुर मेमू रायपुर से 8.30 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 10.50 बजे पहुंचती है। जिससे यात्रियों को मां बमलेश्वरी माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।