छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में सदन का माहौल गरमाया रहा। भाजपा विधायक रंजना साहू ने धमतरी में सीसी रोड निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कार्य निविदा एवं कार्यादेश जारी होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया।

इस पर जवाब में मंत्री शिव डहरिया ने कहा जो प्रस्तावित सड़क निजी स्वामित्व और अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में पाई गई जिसके कारण इस प्रस्ताव को निरस्त किया गया। सप्लीमेंट प्रश्न में विधायक ने सवाल किया कि काम पूरा हो चुका है पेमेंट कौन करेगा ? भाजपा विधायकों ने इस संबंध में विधायक की उपस्थिति में जांच कराए जाने की मांग की।

सदन में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्यों ने जांच की की मांग की। मंत्री ने जांच की मांग स्वीकार नहीं की। मंत्री ने कहा कि निजी भूमि की वजह से यह जांच नहीं की जा सकती। बता दें कि धमतरी सीसी रोड निर्माण ऑर्डर जारी होने के बाद टेंडर निरस्त हुआ था।

See also  आचार संहिता के बीच खराब सड़कों पर हाईकोर्ट का फैसला, कहा…

विपक्ष ने शिव डहरिया के निवास क्षेत्र तेलीबांधा में भी ऐसे प्रकरण सामने आने के बावजूद निर्माण का हवाला देकर सवाल उठाया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।