धर्मांतरण पर बवाल; पुलिस ने इन 5 भाजपा नेताओं को किया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय में धर्मांतरण के मामले में बवाल और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, अंकित नंदी, अतुल नेताम, डोमेंद यादव, पवन नाग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को धारा 153 (क), 295, 292, 147,148,149 तहत न्यायालय के सामने पेश किया गया। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि इस मसले को लेकर आज विधानसभा में भी हंगामा हुआ। विपक्ष के विधायक गर्भ गृह तक पहुंच गए। धर्मांतरण के मुद्दे पर पर वे जमकर नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा विधायकों ने आदिवासियों का धर्मांतरण बंद करो के नारे लगाए। गर्भगृह में घुसने पर विपक्ष के सदस्यों को निलंबित भी किया गया। और सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित तक करनी पड़ी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।