UPSC Result 2024: बिलासपुर/रायपुर/मुंगेली/अंबिकापुर। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है।

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल इससे पहले भी UPSC CSE 2023 में वे IPS चयनित हुई थी, उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था, तब उन्हें 2023 में 189वीं रैंक मिली थी। इस बार अपूर्वा ने अपनी की मेहनत और समर्पण से 65वीं रैंक हासिल की है।

UPSC 2024 के फाइनल रिजल्ट में 313वां रैंक हासिल करने वाले मुंगेली के अर्पण चोपड़ा फिलहाल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। जगदलपुर के निर्मल विद्यालय से पढ़ी मानसी जैन ने यूपीएससी क्रैक की है। उन्होंने 444वीं रैंक हासिल की।

अंबिकापुर में पढ़ाई कर चुके नालंदा के छात्र केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है। केशव ने अपनी सफलता से साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों में रहकर भी मजबूत रणनीति से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है।

See also  आईडीबीआई बैंक घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू, बैंक के खिलाफ गांव–गांव में मुनादी करने की भी घोषणा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।