रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में बिलासपुर नगर निगम पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा को 49, कांग्रेस को 18, जबकि 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

बता दें कि 2019 के निगम चुनाव में बिलासपुर नगर निगम में 57.11 प्रतिशत वोटिंग हुई ​थी। जबकि जिले के सभी निकायों को मिलाकर औसत 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2014 के चुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।